
जानिए उनके और उनकी संपत्ति के बारे में
मुंबई| देश के युवाओं में सोशल मीडिया का क्रेज तेज़ी से बढ़ रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लोकप्रियता में भी बहुत तेज़ी से इजाफा हुआ है| ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विभिन्न प्लेटफार्मों (यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, आदि) और शैलियों (कॉमेडी, ज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रेरणा, गेमिंग, फैशन, आदि) में प्रभावशाली लोगों को कवर करते हैं| आइये नज़र डालें देश के सात सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों पर -
भुवन बाम

भुवन बाम (Bhuvan Bam) को उनके फनी वीडियो के लिए जाना जाता है। उन्हें 'बीबी की वाइन्स' के नाम से भी जाना जाता है। 'बीबी की वाइन्स' पर 26.3 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वो पॉपुलर यूट्यूबर हैं। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इनकी नेट वर्थ 122 करोड़ है। अगर डॉलर में बात करें तो ये 15 मिलियन डॉलर है। वो कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें वेब सीरीज 'ताजा खबर' के लिए जाना जाता है।
प्राजक्ता कोली

प्राजक्ता कोली को मुख्यतः लोगों से बातचीत के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर करी शुरुआत रेडियो जॉकी के जरिए की थी। हालांकि, बाद में जॉब छोड़ी और यूट्यूब शूरू किया। आज उनके यूट्यूब पर 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो बॉलीवुड फिल्म 'जुग जुग जियो’ में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स शो 'मिसमैच्ड' में नजर आ चुकी हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 16 करोड़ बताई जाती है।
रणवीर अलाहाबादिया

Beerbiceps को रणवीर अलहाबादिया के नाम से जाना जाता है। वो एक फेमस यूट्यूबर हैं। वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मोंक एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर हैं। वो लाइफ स्टाइल कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वो रणवीर शो को भी होस्ट करते हैं। ये उनका इंडिया का टॉप पोडकास्ट है। उनकी नेट वर्थ 58 करोड़ बताई जाती है।
कुशा कपिला

कुशा कपिला इंस्टाग्राम सेंसेशन हैं। वो साउथ दिल्ली आंटी के कैरेक्टर से पॉपुलर हैं और फनी कंटेंट को क्रिएट करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फैशन कोरसपोंडेंट के तौर पर की थी। वो अपना फेसबुक पेज आईदीवा भी चलाती हैं और 'बिल्ली मासी' से पॉपुलर हैं। इतना ही नहीं वो नेटफ्लिक्स 'मसाबा मसाबा' में भी काम कर चुकी हैं।
अजय नागर

अजय नागर को 'Carryminati' के लिए जाना जाता है। वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। अजय कॉमेडी वीडियोज बनाते हैं। उनकी 41 करोड़ नेट वर्थ बताई जाती है।
मासूम मीनावाला

मासूम मीनावाला को उनके लग्जरी फैशन और लाइफस्टाइल ब्लॉग के लिए जाना जाता है। वो फैशन कंटेंट से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वो एंत्रप्रेन्योर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स और 56.7k से ज्यादा यूट्यूब पर सब्सक्राइबर हैं। उनकी नेट वर्थ 12 करोड़ रुपए बताई जाती है।