top of page

Ujjain News: बदमाशों के हौसले बुलंद, दो पेट्रोल पम्पों पर लूट की वारदात

5 Sept 2023

सीसीटीवी फुटेज में चाकू और डंडे के साथ दिखे लुटेरे

उज्जैन। पांच बदमाशों ने रविवार सोमवार रात दो पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए थे और कर्मचारियों के साथ चाकू डंडे की नोक पर कलेक्शन की राशि छीन कर भाग निकले। बदमाशों की तलाश में इंगोरिया और भेरूगढ़ की पुलिस जुटी हुई है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितेश भार्गव ने बताया कि रात 12 बजे के लगभग इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा में पेट्रोल पंप पर पांच बदमाश दो पहिया वाहन पर सवार होकर पहुंचे थे। जिनके चेहरे पर नकाब बंधा हुआ था। बदमाश होने चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मचारी दीपक और गोविंद सिंह को डराया धमकाया और चाकू डंडे की नोक पर 1.10 लख रुपए लूटकर भाग निकले। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वारदात के बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखे गए जिसमें बदमाश दिखाई दिए हैं। मामले में पेट्रोल पंप संचालक योगेंद्र पवार निवासी मौला खेड़ी की शिकायत पर लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है बदमाशों के उज्जैन की और भागने की जानकारी सामने आई है जिनकी तलाश की जा रही है।


1 घंटे बाद  चकरावदा पेट्रोल पंप पर वारदात


इंगोरिया में वारदात कर भागे बदमाशों ने 1 घंटे बाद भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चकरावदा में हेमंत जैन के पेट्रोल पंप पर चाकू डंडे की नोक पर दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। पंप पर कर्मचारी शोएब और सलमान नाइट ड्यूटी पर थे। बदमाशों ने पहले अपने दो पहिया वाहन में पेट्रोल डलवाया उसके बाद चाकू की नोक पर दोनों को बंधक बनाकर ऑफिस में ले गए जहां मारपीट करने के बाद उनके पास रखें 69 हजार रुपए लूट कर भाग निकले। भेरूगढ़ पुलिस ने पंप संचालक हेमंत जैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बदमाशों के फुटेज पंप पर लगे कैमरे से पुलिस को मिले हैं जिसके आधार पर दोनों वारदातों में एक ही गैंग के बदमाशों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। 1 घंटे में हुई दो लूट की वारदात की जानकारी लगने पर पुलिस अलर्ट हो गई थी और बदमाशों की घेराबंदी के प्रयास शुरू किए गए बदमाश उज्जैन की ओर भगाना सामने आ रहे हैं जिनकी तलाश में दो थानों की पुलिस लगी हुई है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page